Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अयोध्या धाम के एसएसबी इंटर कॉलेज में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न

अयोध्या धाम के एसएसबी इंटर कॉलेज में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न

अयोध्या धाम, उत्तर प्रदेश।
पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज द्वारा संचालित हिंदू राष्ट्र जागरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसएसबी इंटर कॉलेज, साहिबगंज, अयोध्या धाम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उनके कृपापात्र शिष्य एवं "विश्व ब्राह्मण भूषण" से सम्मानित अधिवक्ता श्री प्रेमचंद्र झा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणिशंकर त्रिपाठी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने पूज्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज द्वारा हिंदू राष्ट्र के लिए चलाए जा रहे अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि यह अभियान भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय स्तर पर इस अभियान के प्रचार-प्रसार में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुख्य वक्ता अधिवक्ता श्री प्रेमचंद्र झा ने सनातन धर्म के मान-बिंदुओं की रक्षा हेतु सेवा, सत्संग, स्वाध्याय एवं संगोष्ठियों के माध्यम से समाज को जागृत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर और गांव में नियमित रूप से साप्ताहिक गोष्ठियों का आयोजन कर समाज को संगठित किया जाना चाहिए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने सनातन वैदिक परंपरा की वैज्ञानिकता, व्यावहारिकता एवं वैश्विक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि वैदिक ज्ञान को शास्त्रसम्मत एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया जाए तो पूरी दुनिया इसके महत्व को स्वीकार करेगी। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से संगठित होकर राष्ट्र एवं संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं एवं वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री पुनीत मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने पूज्य पुरी शंकराचार्य जी एवं गोवर्धन मठ द्वारा संचालित जनजागरण अभियान में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देवेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ. उदय भान मिश्र, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, कौशल कुमार, अनिल कुमार मिश्र, अरुण कुमार दुबे, जयेन्द्र पाठक, उत्कर्ष सिंह, जग प्रसाद मौर्य, डॉ. अशोक कुमार गौतम, अशोक कुमार साहनी, आत्मानंद गुप्ता, पवन यादव, अशोक पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ