16 से 18 जून तक पटना के सभी प्रखंडों में लगेगा त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर

पटना, 15 जून 2026।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पटना जिले के सभी प्रखंडों में 16 जून से 18 जून 2026 तक त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी, पटना ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, लाभ तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी संचालित की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा शिविरों को प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाएं। साथ ही शिविर स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों में बड़ी संख्या में भाग लें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों के अनुरूप आम जनता की सहायता एवं समस्याओं के समाधान के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। प्रशासन का उद्देश्य लोगों को उनके घर के निकट ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जनसमस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।
— संवाददाता
दिव्य रश्मि न्यूज, पटना
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews