Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कुंतलिनी"

"कुंतलिनी"

✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
चंचल नयनों में राग भरा,
अंगना में उतरा रूप धरा।
कंचन काया की दीप्ति ऐसी,
परी अम्बर से उतरी जैसी।


कुंतल-केशों का सघन जाल,
जैसे सावन का मेघ काल।
मृदु मुस्कान अधर पर साजे,
रिमझिम नूपुर की ध्वनि बाजे।


चंदन सा मस्तक दमक रहा,
कुमकुम का बिंदु चमक रहा।
तव कंकन की झंकार प्रिये,
करती मन का शृंगार प्रिये।


जब-जब कंचन घट भर लाती,
यमुना तट पर लहरें गातीं।
मलयज-शीतल बहती समीर,
हिय में उपजाती मधुर पीर।


"राकेश" हृदय का मान तुम्ही,
इस जीवन का अरमान तुम्ही।
तुम रमण करो हिय-कुंजन में,
आ जाओ प्रीतम जीवन में।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ