राजपुर में सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठित, आंदोलन को तेज करने की तैयारी

राजपुर: प्रखंड क्षेत्र में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। यह गठन ब्लॉक अध्यक्ष श्री लवंग साय राही के नेतृत्व तथा ज़िलाध्यक्ष श्री देव नारायणन गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे शिक्षकों की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक के दौरान देशभर में चल रहे शिक्षकों के आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर TET अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट निर्णय के विरोध में शिक्षकों के लामबंद होने का मुद्दा प्रमुख रहा। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से बड़ी संख्या में शिक्षकों के भविष्य पर असर पड़ रहा है, जिसके खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन जारी है।
ज़िला प्रवक्ता श्री प्रभाकर मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है, ताकि शिक्षकों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने TET (Teacher Eligibility Test), सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, समयमान वेतन, क्रमोन्नत वेतन एवं पदोन्नति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उपाध्यक्ष पद पर सुशीम कुमार एक्का, सचिव के रूप में मनोज सिंह, सह सचिव हरि राम, कोषाध्यक्ष चतुर्गुण दास को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के रूप में सेराफिना तिर्की एवं लीली लकड़ा को जिम्मेदारी दी गई, जबकि मीडिया प्रभारी सुनैना कोसले और सह मीडिया प्रभारी के रूप में दिलीप किशोर एक्का, संतोष कुमार साव एवं विश्राम तिर्की को मनोनीत किया गया।
.jpeg)
महिला मंत्री के रूप में अर्चना किरण मिंज एवं किरण बड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई। विधि सलाहकार के रूप में अमीरुद्दीन मंसूरी खान और रामप्रसाद नागेश नियुक्त किए गए। संरक्षक मंडल में अशोक कुमार, ललन तिग्गा और पारसनाथ पावले को शामिल किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय कुमार चौधरी, संतोष कुमार हरिना, तेजनारायण, कामेश्वर राम, वीरेंद्र कुमार, झेर साय, अनिल कुमार भगत, विवेक कुमार और खगेश कुमार को शामिल किया गया।बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि संगठन को मजबूत करते हुए शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर आंदोलन और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews