Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नाम मात्र जपने से...

नाम मात्र जपने से...

संजय जैन

राम भजो चाहे श्याम भजो
और भजो हनुमान को।
दुख-दर्द हरने वाले ये है
अर्जी लगा दो अपनी तुम।।

मनमें दीप जलाकर अपने
ज्योत जलाओं मन्दिर में।
निशदिन इनसे प्रार्थना करके
आपदाओं से बच लो तुम।।

गृह हमारे बदलने लगते
दर्शन रोज करने से।
जब भी गलत विचार उमड़ते
शांत उन्हें ये कर देते।।

नाम मात्र तेरा जपने से
कष्ट दूर होने लगते।
ह्रदय गति सामान्य होकर
समता भाव बढ़ने लगते।।

आज अगर जगे नही तो
पूरे जीवन सोते रहोगें।
सुख-दुख की परिभाषा को
खुदसे ही खुद कहते रहोगें।।

मनसे दिलसे तनसे अब तुम
अपना ध्यान लगाओं तुम।
अपनी करने का फल फिर
निश्चित अच्छा पाओंगे।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ