भारत का इतिहास केवल घटनाओं का संग्रह नहीं,बल्कि साहस, संस्कृति, ज्ञान, त्याग और गौरव की अमर गाथा है। आइए, अपने स्वर्णिम अतीत को जानें, समझें और नई पीढ़ी तक पहुँचाएँ।
आओ जानें, भारत के स्वर्णिम इतिहास को
कुमार महेंद्रअदम्य साहस स्वाभिमान-पुंज,
गंगा-जमुना सा पावन मन।
सिंधु-सभ्यता का दिव्य उद्गम,
जग में झंकृत गौरव-गायन।
वेद-उपनिषद ज्ञान-ज्योति से,
दीप्त किया जग के विश्वास को।
आओ जानें, भारत के स्वर्णिम इतिहास को।।
हड़प्पा-मोहनजोदड़ो की गाथाएँ,
हस्तिनापुर का वैभव-विलास।
मौर्य, गुप्त, विजयनगर युग में,
झलका समृद्धि का नव उजास।
चन्द्रगुप्त, अशोक की कीर्ति,
बुद्ध-वचनों के मधुमास को।
आओ जानें, भारत के स्वर्णिम इतिहास को।।
अकबर सभा स्नेहिल समरसता,
किले, मस्जिद, ताज कहानी।
कला-संस्कृति सुरभित होकर,
बनी धरा की अमर निशानी।
भक्ति-सूफी स्वर गुंजित करते,
प्रेम-सुधा के मधुर सुवास को।
आओ जानें, भारत के स्वर्णिम इतिहास को।।
स्वाधीनता के रण में गूँजा,
गाँधी का अहिंसक आह्वान।
सुभाष, भगत, आज़ाद त्यागमय,
मातृभूमि हित अर्पित प्राण।
वंदन आर्यावर्त पुनीत धरा,
नमन वीरों के उत्सर्ग उल्लास को।
आओ जानें, भारत के स्वर्णिम इतिहास को।।
पंद्रह अगस्त सैंतालीस प्रभात,
स्वाधीन स्वप्न हुआ साकार।
संविधान-दीप प्रज्वलित करके,
गणतंत्र बना भव्य राष्ट्राधार।
शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी से,
विश्व नमन भारत-विकास को।
आओ जानें, भारत के स्वर्णिम इतिहास को।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews