मोबाइल एक जरूरत
संजय जैनआधुनिकता के दौर की अब
देखो कैसे शुरूआत हो गई है।
मोबाइल ने देखते देखते ही
लोगों की जिंदगी बदल दी है।
हर चीज संभव हो गई है
अब घर पर बैठे-बैठे।
जो हमारे लिया अच्छा है
और बहुत बुरा भी है।।
दुनिया की हर जानकारी
बिना दिक्कत के मिल रही है।
जिससे ज्ञान में बृध्दि के साथ
लोगों का स्तर बढ़ रहा है।
महीनों में पहुंचाने वाले संदेश
मिंटो में अब पहुँच रहे है।
जिससे घर-परिवार में देखो
खुशी-गम का माहौल दिखता है।।
आधुनिक युग की सबसे बड़ी
पहचान मोबाइल बन गया है।
जिसके बिना आज की जिंदगी
लोगों को जीना अब मुश्किल है।
क्योंकि मोबाइल घर-घर की
सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।
जिसके बिना ये दुनिया भी
अब शायद बिल्कुल अधूरी है।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews