Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तुम नेह की मृदुल अनुभूति हो

तुम नेह की मृदुल अनुभूति हो 

कुमार महेंद्र
प्रेम केवल स्पर्श का विषय नहीं,
वह आत्मा में उतरने वाली एक मृदुल अनुभूति है…
जो दूर रहकर भी हर पल साथ रहती है,
स्मृतियों में मुस्कुराती है,
और अंतर्मन को सौम्य उजास से भर देती है। ✨💖
“तुम नेह की मृदुल अनुभूति हो…”
मेरी नवीन स्वरचित रचना आपके समक्ष।

एक सुंदर सा अहसास,
हर पल कारक उजास ।
सब अच्छा लगने लगता,
दूर हो या फिर पास ।
अंतर्मन अनुपम श्रृंगार कर,
सहर्ष आत्मसात विभूति हो।
तुम नेह की मृदुल अनुभूति हो।।

दिव्य भव्य मोहक छवि,
अंतःकरण-बिंदु वसित ।
निशि-दिन प्रति पल उर में,
मधुर स्मृतियाँ रचित ।
हाव-भाव उत्संग तरंग,
रग-रग उन्मुख मिलन-रुचि हो।
तुम नेह की मृदुल अनुभूति हो।।

प्रिय-साक्षात्कार अभिलाषा,
हरदम छाई रहती ।
सृष्टि-दृष्टि आंतरिक पटल,
तुम्हारी परछाई रहती ।
हृदय-बिंदु अपनत्व-सरोवर,
जीवन-रंग सौम्य भवभूति हो।
तुम नेह की मृदुल अनुभूति हो।।

प्रणय-पथ पथिक आह्लाद,
सर्वदा अनुपम विशेष ।
विचरण आनंद-महासागर,
कष्ट नगण्य सुख-अधिशेष ।
तज नैराश्य बन मस्त मलंग,
अति पुलकित जीवन-संपूर्ति हो ।
तुम नेह की मृदुल अनुभूति हो।।

कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ