हुतात्मा पंडित नथूराम गोडसे की जयंती पर भारतीय जन महासभा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर। भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने मंगलवार को मानगो, जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर हुतात्मा पंडित नथूराम गोडसे की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने गोडसे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पोद्दार ने कहा कि इतिहास के कई ऐसे पक्ष हैं, जिन पर आज भी व्यापक चर्चा की आवश्यकता है। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उस समय नथूराम गोडसे द्वारा कदम नहीं उठाया गया होता तो भारत के और भी विभाजन होने की आशंका थी। उन्होंने दावा किया कि रावलपिंडी से ढाका तक लगभग 3000 किलोमीटर लंबा और 12 किलोमीटर चौड़ा गलियारा प्रस्तावित था, जिसके माध्यम से भारत के विभिन्न हिस्सों में कई और पाकिस्तान बनाए जाने की योजना हो सकती थी
उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए इतिहास की घटनाओं को विभिन्न दृष्टिकोणों से समझना आवश्यक है। श्री पोद्दार ने कहा कि भारतीय जन महासभा देशभर में राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा संगठन से जुड़े लोग विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी वैचारिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

द्धांजलि कार्यक्रम में मधु सिन्हा, निशा वाणी, मुरारी लाल अग्रवाल, सुमित राज कात्यायन, बिदेह नंदिनी चौधरी, लक्ष्मी गुंसाईं, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोविंद रंजन एवं कृष्णा कुमार साहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।भारतीय जन महासभा के अनुसार संगठन से जुड़े देश-विदेश के अनेक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जयंती कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews