Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

निशांत कुमार ने पूर्णिया एवं भागलपुर प्रमंडल के जिला अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ की संगठनात्मक बैठक

निशांत कुमार ने पूर्णिया एवं भागलपुर प्रमंडल के जिला अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ की संगठनात्मक बैठक

  • संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढाएं, गरीब-केंद्रित जनकल्याणकारी योजनाओं की सतत निगरानी रखें - निशांत कुमार
पटना 19 अप्रैल 2026।
जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री निशांत कुमार ने बुधवार को पूर्णिया एवं भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत किशनगंज, पूर्णिया, पूर्णिया नगर, कटिहार, कटिहार नगर, अररिया, भागलपुर, भागलपुर नगर एवं बांका के जिलाध्यक्षों तथा संबंधित प्रखंड अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’, श्री अनिल कुमार डाॅ0 अमरदीप एवं श्री वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर श्री निशांत कुमार ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी एवं संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़़़ाना है। उन्होंने विशेष रूप से गरीब, दलित, पिछड़़़ा एवं अतिपिछड़़ा वर्ग केंद्रित राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सतत निगरानी पर बल दिया, ताकि इनका समुचित लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत और आधार हैं।


उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2005 में श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार की बागडोर संभालने के बाद कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उस समय राज्य में मात्र 817 पुलिस थाने थे, जो अब बढ़कर 1380 से अधिक हो चुके हैं। पुलिस वाहनों की संख्या लगभग 4 हजार से बढ़़कर 12 हजार से अधिक तथा पुलिस बल की संख्या 42 हजार से बढ़कर डेढ़़़ लाख से अधिक हो गई है। इन प्रयासों का परिणाम है कि बिहार में भय का वातावरण समाप्त हुआ और आज शांति एवं सौहार्द के माहौल में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं तथा 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया। वहीं, वर्ष 2016 से सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी भागीदारी को सशक्त किया गया है। ‘जीविका’ से जुड़़़ी डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाएं आज विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘न्याय के साथ विकास’ के सिद्धांत पर चलते हुए गरीब, दलित, पिछड़़़ा, अतिपिछड़़़ा एवं अल्पसंख्यक समाज के कल्याण हेतु अनेक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, पोशाक एवं साइकिल योजना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल साबित हुई हैं। स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़़ किया गया है, राज्य में सड़़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है, जिससे अब बिहार के किसी भी हिस्से से राजधानी पटना तक 4 से 5 घंटे में पहुंचना संभव हो गया है। साथ ही, आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 22 से 23 घंटे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।


अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि श्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं तथा आगे भी उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पार्टी संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ