Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

30 अप्रैल 2026, गुरुवार  का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
श्री गणेशाय नम:  !! दैनिक पंचांग !!
☀ 30 - अप्रैल - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  चतुर्दशी  08:20 PM
🔅 नक्षत्र  चित्रा  रात्रिशेष  01:35
🔅 करण :
           गर  08:32 AM
           वणिज  08:32 AM
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  वज्र  08:53 PM
🔅 वार  गुरूवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:32 AM  
🔅 चन्द्रोदय  05:14 PM  
🔅 चन्द्र राशि  कन्या  
🔅 सूर्यास्त  06:28 PM  
🔅 चन्द्रास्त  +04:33 AM  
🔅 ऋतु  ग्रीष्म  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1948  पराभव
🔅 कलि सम्वत  5128  
🔅 दिन काल  01:05 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2083  
🔅 मास अमांत  वैशाख  
🔅 मास पूर्णिमांत  वैशाख  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:20:49 - 12:13:11
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  09:36 AM - 10:28 AM
🔅 कंटक  02:50 PM - 03:42 PM
🔅 यमघण्ट  06:06 AM - 06:59 AM
🔅 राहु काल  01:25 PM - 03:03 PM
🔅 कुलिक  09:36 AM - 10:28 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  04:34 PM - 05:27 PM
🔅 यमगण्ड  05:14 AM - 06:52 AM
🔅 गुलिक काल  08:30 AM - 10:08 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  दक्षिण  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन  
❤️💛विशेष ~  प्रदोष काल श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत। 💛❤️
३०  अप्रैल 2026, गुरुवार  का दैनिक राशिफल
❤️💛 30 अप्रैल 2026, गुरूवार 💛❤️
मेष (Aries): आज का दिन मिश्र फलदायी है। आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सूचना देते हैं। छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त करेंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।
शुभ रंग  =  उजला 
शुभ अंक  :  4

मिथुन (Gemini): घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न होंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास करें नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  1

कर्क (Cancer): आज के दिन थोड़ी सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग छाया रहेगा। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है। मानभंग न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। यात्रा प्रवास टालें।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

सिंह (Leo): घर में वाद-विवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेगें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे। पानी से दूर रहें। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरी करनेवालो को नौकरी की चिंता रहेगी। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहन से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  1

तुला (Libra): आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद्द छोड़ें। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन साधारण रहेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय बीतेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  5

धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलें। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी और बर्ताव में संयम रखें। दुर्घटना से संभलें। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी साबित होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

कुंभ (Aquarius): आज आप का दिन अनुकूल है। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारीयों एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिससे आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मीन (Pisces): मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतीत होगा। मन में उठते नकारात्मक विचारों पर रोक लगाएं।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9
पं.  सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ