Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, पैनिक बुकिंग से बचें : जिलाधिकारी

पटना में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, पैनिक बुकिंग से बचें : जिलाधिकारी

पटना, जिलाधिकारी, पटना ने कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस कंपनियों एवं डिस्ट्रिब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस की बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी है। उपभोक्ता मिस्ड कॉल, एसएमएस/आईवीआरएस, व्हाट्सएप तथा ओटीपी के माध्यम से गैस बुक कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की एक बुकिंग और अगली बुकिंग के बीच 25 दिनों का निर्धारित अंतराल है, जिसका पालन किया जा रहा है।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने गैस कंपनियों के एरिया ऑफिसर्स, फील्ड ऑफिसर्स, अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति), विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक भी की। बैठक में जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कहीं भी गैस की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे पैनिक बुकिंग न करें, क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव उत्पन्न होता है।

साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एलपीजी गैस डीलरों और वितरकों के यहां नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा आवश्यक होने पर छापामारी भी करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
#patnanews
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ