Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026 के सफल संचालन हेतु पटना में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026 के सफल संचालन हेतु पटना में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

  • उप महानिदेशक रोशन लाल साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
पटना, 12 मार्च।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग), पटना द्वारा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026 के सफल संचालन के लिए दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 11 और 12 मार्च 2026 को पटना के बेली रोड स्थित ए.वी.आर. (AVR) होटल में संपन्न हुआ। यह राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री रोशन लाल साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सटीक और समयबद्ध आंकड़े किसी भी देश के नीति निर्माण की मजबूत आधारशिला होते हैं। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक वर्गों में आय के वितरण को समझना, घरेलू आय का सटीक अनुमान लगाना तथा आय असमानता का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े सरकार को कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी मूल्यांकन तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की पहचान करने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप निदेशक श्री परिमल ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण के तकनीकी पहलुओं और आंकड़ों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं एचएसडी, कोलकाता से आए पर्यवेक्षक उप निदेशक श्री गोपाल साहा ने राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के उद्देश्य, चुनौतियों, अवसरों और नमूना डिज़ाइन की संरचना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी के स्वागत भाषण से हुई। तकनीकी सत्रों का संचालन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री जितेंद्र राय, श्री रोशन कुमार एवं श्री सुबोध कुमार ने किया। उन्होंने प्रगणकों (Enumerators) को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, फील्ड कार्य की बारीकियों तथा डेटा संग्रह की विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर भागलपुर उप-क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी श्री रश्मि रंजन (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) तथा गया कार्यालय से श्री गौरव कुमार (सहायक निदेशक) सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर में श्री सुधीर कुमार झा, श्री देवेंद्र कुमार, श्री कमलेश प्रधान, श्री ए.के. पाठक, श्री सुशील कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों तथा चयनित सर्वेक्षण प्रगणकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री सौमेंद्र कुमार (UDC), श्री अमित कुमार एवं श्री रवि कुमार (MTS) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक श्री राजीव कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
विडियो लिंक पर क्लिक कर विडियो देखे |
https://youtu.be/PIIcXvtBXDE

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ