Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण 2026 के लिए पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण 2026 के लिए पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित


पटना, 13 मार्च 2026।
भारत सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण–2026 (ए.एस.आई.एस.ई.) के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को पटना के आशियाना दीघा रोड स्थित कपूर ठाकुर सदन में एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह सर्वेक्षण 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, जिसमें जी.एस.टी.एन. नेटवर्क का उपयोग करते हुए सेवा क्षेत्र के उद्यमों का व्यापक सर्वेक्षण किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख रोशन लाल साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा क्षेत्र आज देश में रोजगार सृजन का प्रमुख स्रोत बन चुका है। दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यटन और आईटी जैसे क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और देश की कुल जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण के माध्यम से सेवा क्षेत्र के उद्यमों से जी.वी.ए., फिक्स्ड कैपिटल, पूंजी निर्माण तथा श्रम-शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाएंगे, जिससे संगठित सेवा क्षेत्र का एक व्यापक डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा। यह डाटा राष्ट्रीय खातों के सटीक संकलन तथा सांख्यिकीय प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होगा।

इस अवसर पर कोलकाता से आए एनएसडी के पर्यवेक्षक प्रभात चंद्र भास्कर, निदेशक ने सर्वेक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य सेवा क्षेत्र से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े एकत्र करना है, ताकि नीति निर्माण में इनका प्रभावी उपयोग किया जा सके।

उप निदेशक परिमल ने प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और सेवा क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार सिंह, जितेंद्र राय तथा चंदन कुमार ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया और तकनीकी बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सुधीर कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्रीय कार्यालय, पटना से श्री रोशन लाल साह उप महानिदेशक, श्री प्रभात चन्द्र भास्कर निदेशक सह पर्यवेक्षक, श्री परिमल उप निदेशक ,श्री राजीव कुमार झा सहायक निदेशक, श्री सुधीर कुमार झा वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री देवेंद्र कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी,श्री ए. के. पाठक वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री कमलेश प्रधान वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ,श्री सुशील कुमार सिंह वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री दिलीप कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री कमलेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री धीरेन्द्र नाथ प्रसाद वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री कुमार इन्द्रजीत वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ,श्री जितेन्द्र राय वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री सुबोध कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्रीमती मंजूषा कुमारी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्रीमती प्रियंका कुमारी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री सुमित कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री चन्दन कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ,श्री अशोक कुमार सिंह कंसल्टेंट, श्री गुरुराज सिंह कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री कृष्ण मुरारी सिंह कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री मुकेश कुमार कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री प्रवीन कुमार झा कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री आलोक कुमार पाण्डेय उ.श्रे.लि,श्री अमित कुमार एम.टी.एस, श्री रवि कुमार एम.टी.एस | उप क्षेत्रीय कार्यालय, गया से श्री गौरव कुमार सहायक निदेशक, श्री टेक नारायण प्रसाद वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री रोशन कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री नितीश कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर से श्री रशिम रंजन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री रंजीत कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री संजय कुमार मिश्रा वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री पवन कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले सेवा क्षेत्र के वार्षिक सर्वेक्षण 2026 को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ