Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बृज की लड्डू मार होली

बृज की लड्डू मार होली

आनन्द हठीला
ब्रज मंडल में होली का एक अलग ही आनंद है। वहां होली श्री राधा #कृष्ण के प्रति प्रेम, भक्ति, आस्था और श्रद्धा की प्रतीक है। जहां श्री राधा कृष्ण की भक्ति से सराबोर रंग बरसते हैं।

फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि को #राधा रानी के गांव बरसाना से #श्रीकृष्ण के नंद गांव में होली का निमंत्रण भेजा जाता है। बरसाना भवन से एक गोपी इत्र, गुलाल और प्रसाद आदि लेकर नंदगांव पहुंचती है। राधा रानी की सखी का वहां भव्य स्वागत किया जाता है।

शाम को नंद गांव से श्री राधा रानी के मंदिर में होली निमंत्रण स्वीकृति का संदेश लेकर पांडा जाता है। राधा महल में स्वीकृति का संदेश लाने वाले पांडे को खाने के लिए लड्डू दिए जाते हैं।

माना जाता है यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है एक बार नंद बाबा को बरसाने से होली खेलने का निमंत्रण आया तो नंद बाबा ने निमंत्रण स्वीकृति की सूचना एक पांडा के माध्यम से वृषभान जी को भिजवाई। बृजभान जी ने नंद बाबा के गांव से आए पांडा को लड्डू खाने को दिए। उसी समय गोपियों ने पांडे के मुंह पर गुलाल लगा दिया। पांडा के पास गुलाल नहीं था उसने खाने के लिए दिए लड्डूओं को ही गोपियों पर फेंकना शुरू कर दिया। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। हर साल बरसाना में लड्डुओं से यह होली खेली जाती है जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।


राधा रानी के मंदिर में की टन लड्डू लुटाएं जाते हैं। मंदिर में आए श्रद्धालु लड्डूओं के प्रसाद को पाकर धन्य महसूस करते हैं। लड्डू मार होली का आंनद लेने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर आते हैं।
लड्डूमार होली से अगले दिन बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाती है और उससे अगले दिन नंदगांव में लट्ठमार होली की धूम होती है।


ब्रज में लड्डू मार होली के बाद मनाई जाने वाली लट्ठमारहोली, रंगभरी एकादशी पर मथुरा में मनाई जाने वाली होली, फालेन गांव होलिका दहन, द्वारकाधीश मंदिर होली, दाऊजी का हुरंगा और रंगनाथ मंदिर में रंगपंचमी होली के बारे में पढ़ें कैसे वहां होली श्री राधा कृष्ण को समर्पित है।
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ