पटना में ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ की संगोष्ठी सह होली मिलन समारोह संपन्न

पटना। राजधानी के पटेलनगर स्थित हनुमान पथ में ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ के तत्वावधान में महिलाओं के उत्थान पर संगोष्ठी सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक ने की, जबकि संचालन मीरा रानी ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए संस्था की राष्ट्रीय सह-संयोजिका एवं बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल प्रभारी मायाश्रीवास्तव ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन की कटुता को मिटाकर आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित होली खेलने की सलाह देते हुए कहा कि रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल तेल या क्रीम लगाने से त्वचा सुरक्षित रहती है। सिंथेटिक रंगों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
मायाश्रीवास्तव ने संस्था द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं समाज की धरोहर हैं और उनके सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही महिलाएं समाज को दिशा देती रही हैं और आज भी साहित्य, शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने समाज में बढ़ती घटनाओं और टूटते पारिवारिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए महिलाओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एवं गीत-संगीत के माध्यम से होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पटना जिलाध्यक्ष अनिता मिश्रा, नीरू सिंह (धन्यवाद ज्ञापन), नीलू शर्मा, बबीता गुप्ता, शीला श्रीवास्तव, किरण ठाकुर, रीता शर्मा, संजू देवी, इंदु चौरसिया, अनिता सिंह, सीमा देवी, शैलजा सिंह, रेणु सिंह यादव, विमला देवी, क्रांति ठाकुर, चांदनी कुमारी, प्रतिमा सिन्हा, रीना श्रीवास्तव, पूजा ठाकुर, वीणा सिन्हा, मिनी सिन्हा, सीता मिश्रा, पिंकी वर्मा, वर्षा रानी, रितिका, आंशिका, पूनम, संगीता सिंह, राधा, संगीता तिवारी, किरण घोष सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।अध्यक्षता करते हुए पुष्पा पाठक एवं मंच संचालन कर रहीं मीरा रानी ने कहा कि होली सद्भाव, प्रेम और एकता का पर्व है, जिसे सभी भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com