पुरुषों को महिलाओं से सीखनी चाहिए दया और संवेदनशीलता : बिहार के राज्यपाल



- पटना वीमेंस कॉलेज का वार्षिक समारोह : सशक्तिकरण और उत्कृष्टता का जश्न
- मोहिनी प्रिया
पटना वीमेंस कॉलेज ने अपने नवनिर्मित भव्य वेरोनिका ऑडिटोरियम में 86वें वार्षिकोत्सव का बड़े उत्साह के साथ आयोजन किया । इस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए , जिसमें सुलभ संगीत से लेकर रंगीन वेशभूषा के साथ मनोहारी छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रदर्शन ने सभागार में मौजूद दर्शकों को एक आनंदमय दृश्य प्रदान करते हुए सभी के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ गया ।
कार्यक्रम की शुरूआत माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान , माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी , पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नमिता सिंह , पटना वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर एम. रश्मि ए.सी. द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई । छात्राओं द्वारा ' ईश वंदना ' तथा ' स्वागत गीत ' से आगत अतिथियों का अभिनन्दन किया गया ।
बिहार के राज्यपाल , आरिफ मोहम्मद खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दया की भावना , जो अक्सर महिलाओं के साथ जुड़ी होती है , एक गुण है , जिसे पुरुषों को भी अधिक विकसित मानव बनने के लिए अपनाना चाहिए । उन्होंने भगवद गीता , महाभारत और पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्णन के लेखों का हवाला देते हुए शिक्षा के नैतिक आयामों पर जोर दिया । उन्होंने युवाओं से स्पष्ट उद्देश्य के साथ जीवन जीने का आग्रह किया । उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा को शैक्षिक सफलता के साथ-साथ दयालुता और चरित्र निर्माण में भी पोषित करना चाहिए । पटना वीमेंस कॉलेज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आकाशदीप है ।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर एम. रश्मि ए. सी. ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने स्वागत भाषण में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि पटना वीमेंस कॉलेज 86 वर्षों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कौशल आधारित शिक्षण , नवाचार और रचनात्मकता के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नई-नई ऊँचाईयों को छू रहा है । हमारी छात्राएँ विश्व के कोने-कोने में अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ इस कॉलेज की ब्रांड एम्बेसडर हैं । हम आज भी अपने सामाजिक दायित्व के प्रति कटिबद्ध हैं । उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की ।
समारोह के विशिष्ट अतिथि , बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए कॉलेज की प्रशंसा की । उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में पटना वीमेंस कॉलेज के योगदान की सराहना की और सभी सिस्टर्स को बधाई दी । उन्होंने बिहार को ज्ञान की धरती कहा और बिहार की बेटियों को आगे बढ़ाते रहने के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएँ दीं । प्रो. नमिता सिंह , कुलपति पटना विश्वविद्यालय ने कहा कि कॉलेज शिक्षा के प्रति अपने दृष्टिकोण में परंपरा और आधुनिकता को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और यही समय की आवश्यकता है ।


माननीय राज्यपाल द्वारा कॉलेज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया ।
अंत में , ग्रैंड फिनाले ' वंदे मातरम् ' के साथ धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान से समारोह का समापन हुआ । इस प्रकार , यह वार्षिक समारोह महिला शक्ति , शिक्षा और क्षमता का जश्न रहा ।
- मोहिनी प्रिया
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com