Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

"दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026" का हुआ आगाज - मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर ने दर्ज की जीत

"दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026" का हुआ आगाज - मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर ने दर्ज की जीत

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
ऊर्जा स्टेडियम में दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दो लीग मुकाबलों में मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर ने जीत हासिल की।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय कुलपति शिशिर सिन्हा, आईजीआईएमएस चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल, बिहार सरकार के प्रभारी विधि प्रकोष्ठ रंजीत शंकर प्रसाद, सीआईडी के उप महानिरीक्षक जयंतकांत, होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश ने रोमांचक मुकाबले में बिहार को 10 रन से और जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को 49 रन से हराया।

उन्होंने बताया कि टॉस जीतकर बिहार ने पहले गेंदबाजी चुनी। मध्यप्रदेश ने 186 रन बनाए बनाया, इसका पीछा करते हुए बिहार 176 रन बनाया और 10 रन से हार गई। अंकित सिंह बघेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

डॉ प्रभात चंद्रा ने बताया कि वहीं जम्मू-कश्मीर ने 15-15 ओवर के मुकाबले में 5 विकेट पर 176 रन बनाया, जबकि मध्यप्रदेश ने 127 रन पर सिमट गया और 49 रन से हार गया। आकिब मलिक को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमितेश कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा ने ‘मैन ऑफ द मैच’ सम्मान से सम्मानित किया। 

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ