"सजग साधना का सुख"
पंकज शर्मा
सच्चा संतोष बाह्य उपलब्धियों की चकाचौंध में नहीं, अपितु अंतर्मन की शांत ज्योति में जन्म लेता है। जब वह मनुष्य प्रयत्न, आत्मचिंतन एवं आत्मबोध की साधना करता है, तब वह अपने अस्तित्व के गूढ़ अर्थ से परिचित होता है। यही जागरूकता उसे क्षणिक आकर्षणों से ऊपर उठाकर स्थायी संतुलन की ओर ले जाती है।
मानसिक सुख आकस्मिक प्रसाद नहीं, बल्कि सजग साधना का फल है। जो व्यक्ति अपने विचारों, इच्छाओं एवं कर्मों को विवेक से दिशा देता है, वही अंतःशांति का अनुभव करता है। संकल्पपूर्वक आत्म-विकास का मार्ग अपनाने से जीवन में स्थिर प्रसन्नता का उदय होता है, जो परिस्थितियों से परे, आत्मा की गहराइयों में प्रतिष्ठित रहती है।
. "सनातन"
(एक सोच , प्रेरणा और संस्कार)
पंकज शर्मा (कमल सनातनी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com