एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने "राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में महिला नेतृत्व : विकसित भारत की कुंजी" विषय पर रखे विचार

- राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की है महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ सीमा पटेल
- शिविर में महिला नेतृत्व और सतत विकास पर हुई चर्चा

गया जी। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय (बिहार एवं झारखंड) तथा वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के तीसरे दिन बुधवार, 18 फरवरी 2026 को एक बौद्धिक व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विषय विशेषज्ञ के रूप में गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ सीमा पटेल ने "राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में महिला नेतृत्व : विकसित भारत की कुंजी" विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।प्रोफेसर सीमा पटेल ने अपने वक्तव्य में विकसित राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए महिलाओं को उनके कार्यों का सम्मान और उचित अवसर प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या को राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में शॉल पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया।
शिविर में सेंटर ऑफ रेजिलेंस, भोजपुर के समन्वयक और सामाजिक शिल्पी प्रशांत कुमार ने "एक सतत और हरित भारत के निर्माण" विषय पर विचार रखे। उन्होंने "बेस्ट आर्ट ऑफ द बेस्ट" कांसेप्ट को लेकर तथा समावेशी विकास के लिए उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की। उनके सहयोगी श्री माइकल ने जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की और प्रकृति और मानव के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश रोशन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महिला कॉलेज की कुमारी नीतू रानी ने किया। एनएसएस के सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की अंगीभूत इकाई शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय, सासाराम में हुआ, जिसमें बिहार-झारखंड के एनएसएस निदेशक विनय कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, विभिन्न राज्यों से आए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि, देश के सोलह राज्यों से राष्ट्रीय सेवा योजना के दो सौ पचास स्वयंसेवक तथा उनके कार्यक्रम पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। पौधारोपण कार्यक्रम, रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। संध्या सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। शिविर में मगध विश्वविद्यालय से चयनित छात्र सौरव कुमार, बुशरा परवीन एवं पूनम कुमारी की भी प्रतिभागिता रही।
जीबीएम कॉलेज की पीआरओ एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने एनएसएस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रधानाचार्या डॉ पटेल के नेतृत्व को गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय के साथ पूरे मगध विश्वविद्यालय के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय बताया। उन्होंने शिक्षण संस्थानों एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डॉ सीमा पटेल के सक्रिय प्रयासों, योजनाबद्ध कदमों, एवं दृढ़-संकल्पशक्ति को युवतियों, छात्राओं एवं सभी महिलाओं के लिए प्रेरक बताया। डॉ रश्मि ने बताया कि प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल वर्ष 1996 से बिहार के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य करती आ रही हैं। डॉ सीमा पटेल सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज, भभुआ में इतिहास विभाग की अध्यक्ष होने के साथ छः वर्षों तक एक समर्पित एवं सक्रिय एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर एवं सेहत केन्द्र की नोडल पदाधिकारी के रूप में योगदान भी दे चुकी हैं। उन्हें यूजीसी एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंडियन नॉलेज सिस्टम की मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किया गया है। डॉ पटेल के अनुभवी नेतृत्व का लाभ कॉलेज की एनएसएस इकाई के साथ पूरे कॉलेज को प्राप्त हो रहा है। प्रधानाचार्या के मार्गदर्शन में कॉलेज की एनएसएस इकाई निकट भविष्य में सफलता के परचम लहराएगी। शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक सभी क्षेत्रों में जीबीएम कॉलेज की छात्राएं विशिष्ट उपलब्धियाँ पाएंगी।
प्रधानाचार्या डॉ पटेल की एनएसएस एनआईसी कैंप में इस गौरवमय सहभागिता पर हार्दिक खुशी जताते हुए जीबीएम कॉलेज के बर्सर डॉ सहदेब बाउरी, एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ नगमा शादाब, खेलकूद प्रभारी डॉ आशुतोश कुमार पांडेय सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने भी हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com