Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एटीएम और चेकबुक वापस आने पर खाते से कटी 236 रुपये, शिकायत के बाद एसबीआई ने पैसे लौटा दिए

एटीएम और चेकबुक वापस आने पर खाते से कटी 236 रुपये, शिकायत के बाद एसबीआई ने पैसे लौटा दिए

जमशेदपुर, 18 फरवरी 2026।

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि उनकी पत्नी के बैंक खाते से एटीएम कार्ड और चेकबुक का पैकेट वापस आने के नाम पर 118 रुपये और 118 रुपये, कुल 236 रुपये काट लिए गए। यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डिमना रोड शाखा, मानगो, जमशेदपुर द्वारा काटी गई थी।

धर्म चंद्र पोद्दार ने 17 फरवरी 2026 को शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत दी और इसकी प्रतिलिपि मानगो पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर को भी दी। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा भेजे गए पैकेट पर मोबाइल नंबर नहीं था और पोस्टमैन ने घर नंबर उपलब्ध होने के बावजूद पते का सत्यापन करने का प्रयास नहीं किया, जिससे पैकेट वापस लौट गया।

 “न तो बैंक ने गलती स्वीकारी, न ही डाक विभाग ने जवाबदेही ली”

धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि जब पैकेट की डिलीवरी में उनकी कोई गलती नहीं थी, तो उनके खाते से पैसे क्यों काटे गए? उन्होंने इसे उपभोक्ता के साथ अन्याय करार दिया और तत्काल पैसे वापस करने की मांग की।

सोशल मीडिया पर मामला उठाया, मची हलचल

धर्म चंद्र पोद्दार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत पत्र की प्रति साझा की और द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय डाक विभाग को टैग किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मामला उठते ही संबंधित विभागों में हलचल मच गई और शिकायत के दूसरे ही दिन एसबीआई डिमना रोड शाखा ने पत्र जारी कर काटी गई 236 रुपये की राशि वापस करने की सूचना दी और असुविधा के लिए क्षमा मांगी।

“अन्य उपभोक्ताओं का भी पैसा लौटाया जाए”

धर्म चंद्र पोद्दार ने मांग की है कि यदि इसी प्रकार अन्य खाताधारकों से भी एटीएम या चेकबुक रिटर्न के नाम पर शुल्क वसूला गया है, तो बैंक इसकी समीक्षा कर सभी प्रभावित ग्राहकों को पैसे लौटाने की कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि बैंक और डाक विभाग दोनों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी उपभोक्ता के साथ इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ