Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सात निश्चय-3 के तहत पटना में “उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य” की समीक्षा, 7 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज

सात निश्चय-3 के तहत पटना में “उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य” की समीक्षा, 7 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज

जिलाधिकारी, पटना द्वारा राज्य सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के चौथे निश्चय ‘‘उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य’’ के तहत पटना जिला में कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारियों, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को सरकार के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो। अभी पटना जिला के सभी 23 प्रखण्डों में से 7 प्रखण्डों में कोई भी अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं हैं। इस क्रम में प्रथम चरण में ऐसे सभी 7 प्रखंडों- अथमलगोला, बेलछी, दनियावां, घोसवरी खुसरूपुर, मनेर तथा संपतचक- में डिग्री कॉलेज खोलने तथा जुलाई, 2026 तक पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से उच्च शिक्षा ग्रहण में लड़कियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के उन्नयन के लिए भी योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की जा रही है। इससे युवाओं को वोकेशनल एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा पाने में सहूलियत मिलेगी। ज़िलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ