बिहार प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने किया मार्गदर्शन

- जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक चलेगा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम : दानिश इकबाल
- प्रशिक्षण केवल राजनीतिक कौशल नहीं बल्कि समाज सेवा और जिम्मेदारी की सीख देता है : दानिश इकबाल
पटना, 13 फरवरी। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 अंतर्गत प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के पदाधिकारी, मंच और मोर्चा के पदाधिकारी, सोशल मीडिया और मीडिया विभाग के पदाधिकारी सहित जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण वर्ग को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भी संबोधित किया।

मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में बूथ मजबूती, जनता से संवाद और डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रदेश में एक टोली गठित की गई है, जिसमे प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, विधायक संजय गुप्ता, मृत्युंजय झा और सोशल मीडिया संयोजक विकास मेहता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सामाजिक जागरूकता, सेवा और वैचारिक स्पष्टता पर बल दिया गया। प्रशिक्षण केवल राजनीतिक कौशल नहीं बल्कि समाज सेवा और जिम्मेदारी की सीख देता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com