Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में ‘भूकंप मॉक ड्रिल’ से गूंजा शहर, सुरक्षा बलों ने दिखाया दमखम

पटना में ‘भूकंप मॉक ड्रिल’ से गूंजा शहर, सुरक्षा बलों ने दिखाया दमखम

संवाददाता श्याम नाथ श्याम की खबर |
पटना, संवाददाता। राजधानी पटना में गुरुवार को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के सात प्रमुख स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिससे कुछ समय के लिए हड़कंप जैसा माहौल बन गया।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में आम लोगों को सुरक्षित निकालने, त्वरित राहत पहुंचाने और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय को मजबूत करना था। कार्यक्रम का आयोजन बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशन में किया गया।

मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), बिहार पुलिस, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और एनसीसी के जवानों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव (Search & Rescue) अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया।

मॉक ड्रिल का मुख्य केंद्र गांधी मैदान रहा, जहां कंट्रोल रूम स्थापित कर भूकंप की सूचना मिलते ही विभिन्न टीमों को तत्काल अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। इसके अलावा जेपी सेतु, समाहरणालय परिसर, सिटी सेंट्रल हॉल, बिस्कोमान टावर, आईजीएमएस और जेडी विमेंस कॉलेज में भी अभ्यास किया गया।

ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस के 57 स्वयंसेवकों एवं वार्डनों को तैनात किया गया था। विजय कुमार सिंह और श्याम नाथ सिंह के नेतृत्व में टीमों ने प्रभावी संचालन किया, जबकि कुंदन कुमार को डिप्टी ग्रुप लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस मॉक ड्रिल की खास बात यह रही कि भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो भी इसमें शामिल हुए। महिला कमांडो ने भी अपनी तत्परता और साहस का प्रदर्शन करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का परिचय दिया।प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से न केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियां मजबूत होती हैं, बल्कि आम लोगों में भी जागरूकता बढ़ती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को कम किया जा सके।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ