माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा लेटी बीओपी का भौतिक उद्घाटन एवं तीन प्रमुख निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण.jpeg)
.jpeg)
देश की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। श्री अमित शाह, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार द्वारा बिहार के अररिया जिले में स्थित सशस्त्र सीमा बल के “लेटी” सीमा चौकी (बीओपी) का भौतिक उद्घाटन श्री नित्यानंद राय, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा श्री सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार की उपस्थिति में किया गया। इसके साथ ही बिहार राज्य में सशस्त्र सीमा बल की तीन प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं एक अन्य सीमा चौकी का उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर माननीय गृह मंत्री जी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है, ताकि जवान और अधिक प्रभावी ढंग से राष्ट्र सेवा कर सकें। भारत नेपाल सीमा सड़क योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना से निगरानी की क्षमता के साथ साथ नागरिकों की सुविधाएँ मिलेंगी तथा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा |

उद्घाटित एवं लोकार्पित परियोजनाओं के अंतर्गत बिहार के सीतामढ़ी जनपद में स्थित सीमा चौकी इन्दरवा में नवनिर्मित भवन तथा 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के लिए 27 करोड़ 67 लाख रुपये मूल्य की भूमि पर, 22 एकड़ क्षेत्रफल में लगभग 75 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से स्थायी आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाएगा| इस परियोजना में प्रशासनिक सह प्रशिक्षण भवन, कार्यालय परिसर, 128 जवानों के लिए बैरक तथा टाइप-टू, टाइप-थ्री, टाइप-फोर एवं टाइप-फाइव श्रेणी के कुल 68 आवासीय भवन शामिल हैं

इसके अतिरिक्त, कटिहार में स्थित पारगमन शिविर के लिए 8 करोड़ 78 लाख रुपये मूल्य की एक एकड़ भूमि पर लगभग 8 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से स्थायी निर्माण किया जाएगा, जिससे कार्मिकों को बेहतर विश्राम, ठहराव एवं प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

माननीय गृह मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभी परियोजनाएं सशस्त्र सीमा बल की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जवानों के जीवन स्तर, प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक सुगमता को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी। यह पहल राष्ट्र की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस अवसर पर श्री गोविंद मोहन, गृह सचिव भारत सरकार, श्री राजेंद्र कुमार, सचिव (सीमा प्रबंधन) गृह मंत्रालय, श्री तपन कुमार डेका, निदेशक आसूचना ब्यूरो, श्री प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव, बिहार सरकार, श्री संजय सिंघल, महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल, श्री निशीत कुमार उज्ज्वल, महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल सीमान्त पटना तथा स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बल के कार्मिक उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com