Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को पद्मविभूषण सम्मान दे भारत सरकार :- संजीव मिश्र

दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को पद्मविभूषण सम्मान दे भारत सरकार :- संजीव मिश्र

जे.पी. आंदोलन के सेनानी, समाजसेवी और पटना पश्चिम के पूर्व विधायक दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वी* पुण्यतिथि पर शहर के पटेल नगर पार्क में लगी उनकी आदमकद प्रतिमा पर बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। लम्बे समय तक प्रखर समाजसेवी और पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के साथ काम करने वाले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता ने कहा की स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा सादगी, सहृदयता और अद्भुत व्यक्तित्व की प्रतिमूर्ति थे।स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने सामाजिक क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया था, जिसे लोग उनको हर दिल अजीज मानते हुए आज भी याद कर उनके पथ पर चलते हैं।भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने भारत सरकार से पूर्व विधायक और जाने-माने समाजसेवी व जे. पी. सेनानी स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को मरणोपरांत भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान “ पद्मविभूषण “ से सम्मानित करने का आग्रह किया है। श्री मिश्र ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सार्वजनिक सेवा में असाधारण योगदान के लिए स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को देश का दूसरा सम्मान देने निवेदन किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ