Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुख्यमंत्री ने डॉ0 ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने डॉ0 ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

पटना, 30 दिसम्बर 2025:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर नवनिर्मित डॉ0 ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर एवं विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्षों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को डाॅ0 ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी, 269 रोचक विज्ञान प्रदर्ष, आॅडिटोरियम, 4 डी थियेटर तथा छात्रों एवं षिक्षकों के लिये डोरमेट्री की सुविधा प्रमुख आकर्षण केन्द्र हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है। इस साइंस सिटी को विषिष्ट आइडियाज के साथ बनाया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है। देष में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साईंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त श्री अनिमेष पराषर, जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एस0एम0 सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ