प्रभु के अवतार
एक राज की हम सबकोबताते है एक बात।
जो राम है वो श्याम को
रोज याद करते है।
सीताराम और राधाकृष्ण जो है
दोनों ही एक के अवतार है।
इसलिए ही दोनों के युग का
होता है संसार में गुणगान।।
लीलाएं सब रची विष्णुजी ने
वरदान दिये थे सबको प्रभुजी ने।
पाकर के वो वरदान सब
बन गये थे अहंकारी जब।
फिर उनका अंत करन को
नारायण ने लिया अवतार।
और किया उन सब का
राम कृष्ण ने फिर संहार।।
जब-जब आया था
संसार पर देखो संकट।
तब-तब नारायण ने फिर
पृथ्वी पर लिए अवतार।
स्थापित किया फिर उन्होंने
अमन और शांति का राज्य।
तब लोग कहने लगे थे की
अब आ गया देखो राम राज्य।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com