नवरात्र पर महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य, गीतों से गूंजा पूरा माहौल

पटना। रवि चौक पटेल नगर स्थित मीरा रानी के आवास पर “समर्थ नारी समर्थ भारत” संगठन की महिलाओं ने दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर माता के भजन और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया गया।
समारोह का उद्घाटन करते हुए संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि “माता दुर्गा शक्ति की देवी हैं जिनकी नवरात्र में नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र केवल आराधना का ही नहीं बल्कि शक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा को जीने का भी पर्व है। डांडिया नृत्य उसी परंपरा का प्रतीक है जो पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि देवी दुर्गा और महिषासुर के युद्ध का प्रतीक यह नृत्य हमें सिखाता है कि स्त्री शक्ति हर कष्ट और अन्याय का सामना करने में सक्षम है।
पूरे कार्यक्रम में महिलाओं ने मां के भजनों से माहौल को भक्ति रस में रंग दिया। नगाड़े और ढोल की थाप पर “ढाए ढाए धम धम ढोल”, “डांडिया के बहाने आजाना” जैसे गीतों पर महिलाओं ने जोशपूर्ण डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचालन मीरा रानी तथा धन्यवाद ज्ञापन नीरू सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित महिलाओं में पुष्पा तिवारी, संगीता सिंह, अर्चना कुमारी, नीरू सिंह, मीरा रानी, रानी कुमारी, पूनम कुमारी, सुषमिता देवी, गुड़िया आचार्य, सोनी देवी, आरती कुमारी, पूजा देवी, वीना कारण, मनीषा घोष आदि शामिल थीं। उनकी सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
👉 यह आयोजन न केवल दुर्गा पूजा की भक्ति का प्रतीक रहा बल्कि महिला शक्ति और सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश भी दे गया।
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com