Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दर्शन मात्र से...

दर्शन मात्र से...

गुरुवर जी बीना आये
संग मुनियों को लाये ।
दर्शन कर लो एक बार
कट जायेंगे पाप तेरे यार।।
दुनिया है जिनकी दीवानी
दर्शन खुद देने आये।
दर्शन कर लो एक बार
पाप नष्ट हो जायेंगे तेरे यार।।


कलयुग में देखो उनको
सतयुग जैसी क्रियाएँ करते।
आगम की बातें करते
उस पर ही वो चलते।
दुनिया को उपदेश देते
पहले खुद अमल करते।
इसलिए लोग उनको कहते
कलयुग के भगवान।
दर्शन कर लो एक बार।।
गुरुवर जी बीना आये
संग मुनियों को लाये ।
दर्शन कर लो एक बार
कट जायेंगे पाप तेरे यार।।


किसी से कुछ न मांगे
पर ज्ञान सबको बाँटे।
धर्म की ज्योत जलाये
सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाए ।
पूजा अभिषेक का भी
जीवन में महत्व बताये।
किस्मत सबकी बनाते
दान का महत्व बताते।
कर ले जीवन में तू
दान एक बार।
बदलेगी किस्मत तेरी यार।।
दुनिया है जिनकी दीवानी
दर्शन खुद देने आये।
दर्शन कर लो एक बार
नष्ट हो जायेंगे पाप तेरे यार।।


जब से है देखा गुरुवर को
हो गए भक्त उनके ।
जब से किये है दर्शन
मोहित भी हम हुए है।
अपना बना लो गुरुवर
सेवा का मौका दे दो।
अपना ये जीवन सारा
धर्म में लगा ने दे दो।
जीवन ये मानव वाला
उस पर जैन वाला।
जीओ जीने दो के
हो गए हम गुलाम।
जैन-धर्म है बहुत महान।।


दुनिया है जिनकी दीवानी
दर्शन देने खुद आये।
दर्शन कर लो एक बार
नष्ट हो जायेंगे पाप तेरे यार।।
गुरुवर जी बीना आये
संग मुनियों को लाये ।
दर्शन कर लो एक बार
कट जायेंगे पाप तेरे यार।।

जय जिनेंद्र


संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ