लोकतंत्र के इस महापर्व में 60 प्रतिशत अपराधी मैदान में है - प्रेम कुमार

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में 60 प्रतिशत एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है वही कुछ उम्मीदवार पर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज है । अपराधियों को चुनाव लड़ाने में हर राजनीतिक दलों ने दरियादिली दिखाई है खोज खोजकर अपराधियों या उसे सगे समवंधियो को उम्मीदवार बनाया है । हैरत की बात है कि भारत मे एक चपरासी और सिपाही बनने के लिए योग्यता एवं एसपी स्तर से आचरण की व्यवस्था है लेकिन अफसोस यहाँ जेल के बंद दुर्दांत भी राजनीतिक दलों के टिकट पर मैदान में है । ये राजनेता कितने वेशर्म हो गया है कि अपराधियों में भी तेरा मेरा देखता है क्रिमिनल में भी अच्छा या बुरा खोजता है । हमारा स्पस्ट मानना है कि संविधान में संसोधन किया जाए कि अपराधी पृष्टभूमि के व्यक्ति किसी प्रकार का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य है । बिहार लोकतंत्र की जननी है और बिहार में लोकतंत्र का चिर हरण दुर्भाग्यपूर्ण है । अब समय आ गया है कि जनता ऐसे अपराधी छवि के उम्मीदवारों को धूल चटाये । उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि आप अपना मत उसे दे जिसे आप जानते एवं पहचानते है जो आपके सुख दुख में हाथ लगता हो जो सभी जाति धर्म के लोगो का सम्मान करता हो जो नशा सेवन नही करता हो जो अपराध एवं भरस्टाचार में लिप्त न हो जो कमीशन खोर न हो जो सरकारी कार्यो को ईमानदारी के साथ कराने की क्षमता रखता हो जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि समझता हो । आप मतदान अवश्य करे । आप अपना मत बिना किसी भय,दबाव एवं लालच के सबच्छ छवि के उम्मीदवार को ही दे । अभियान में प्रेरणा विजय, प्रियंका शील, हिमांशु शर्मा, राजदीप, योगेंद्र पासवान, अजित तिवारी, अमित गुप्ता, अशोक दास, देवानंद कुमार, दिलीप कुमार, ऋतिक राज वर्मा समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com