Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

14 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

14 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

14 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि अष्टमी 04:06 PM

🔅 नक्षत्र पुनर्वसु 05:28 PM

🔅 करण :

                कौलव 11:11 AM

                तैतिल 11:11 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग :

            शिव 05:55 AM

            सिद्ध 05:55 AM

🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:15 AM

🔅 चन्द्रोदय 11:59 PM

🔅 चन्द्र राशि मिथुन

🔅 सूर्यास्त 05:45 PM

🔅 चन्द्रास्त 01:11 PM

🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु

🔅 कलि सम्वत 5127

🔅 दिन काल 11:36 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2082

🔅 मास अमांत आश्विन

🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:12:16 - 11:58:42

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:06 AM - 08:53 AM

🔅 कंटक 06:33 AM - 07:20 AM

🔅 यमघण्ट 09:39 AM - 10:25 AM

🔅 राहु काल 02:29 PM - 03:56 PM

🔅 कुलिक 12:45 PM - 01:31 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:06 AM - 08:53 AM

🔅 यमगण्ड 08:41 AM - 10:08 AM

🔅 गुलिक काल 11:35 AM - 01:02 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

❤💛विशेष ~ राधाष्टमी व्रत, राधा जयन्ती, काराष्टमी [महाराष्ट्र प्रसिद्ध]।💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

14 अक्टूबर 2025, मंगलवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखें। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। लाभ भी हो सकता है। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): आपको जीवनसाथी और संतान के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी देते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक 6

कर्क (Cancer): ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएँगे। कार्य-सफलता के योग हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। अपने निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभालिएगा। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

तुला (Libra): आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्य चिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने की सूचना देते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

धनु (Sagittarius): आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

मकर (Capricorn): आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहें। व्यवसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतानों की पढा़ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आपका दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धन लाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

ज्योतिषाचापं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ