रक्षाबंधन का पर्व
रक्षाबंधन का यह पर्व आज कोई नया नहीं , बल्कि युगों युगों से चलता चला आ रहा है । यह भाई बहन का बहुत ही सुन्दर , पावन और प्रेम का पर्व है ।
यह पर्व वास्तव में भाई बहन के बचपना और उनके पावन प्रेम को शायद आजीवन कायम रखने के लिए इस पर्व को बनाया गया है तथा परिचित अपरिचित से भी मानवीय मधुर संबंध स्थापित करने हेतु भी शायद इस पर्व का निर्माण हुआ है , जो युगों युगों से आज तक निरंतर मनाया जाता रहा है , ताकि नर नारी सभी पूर्ण विश्वस्त और निर्भय होकर खुलकर अपना जीवन यापन कर सकें ।
यह पर्व शायद मानवीकरण स्थापित करने हेतु मानव मानव को एक मानवीय शृंखला में जोड़ने हेतु बना है , जिसके कारण इस पर्व को वस्तुत: जाति धर्म से भी ऊपर रखा गया है ।
यह पर्व माॅं लक्ष्मी ने भी सत्ययुग में ही दैत्य नृप बलि को अपना भाई बनाकर उसे राखी बाॅंधकर अपने पति को उससे मुक्त कराकर ले गई थीं । इतना ही नहीं , रानी कर्णावती ने भी हुमायूॅं को राखी भेजी थी , जिसे हुमायूॅं ने सहर्ष स्वीकार किया था ।
यह राखी विशेष रूप में सनातनियों और जैनों के पर्वों में से एक है , जिसे भाई बहनें बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं । या तो भाई उपहार और मिठाई लेकर बहन के पास जाता है , राखी बॅंधवाता है , माथे तिलक लगवाता है और वह मन ही मन अपनी बहन की सुरक्षा का तथा इस मधुर पावन रिश्ते को आजीवन बरकरार रखने हेतु संकल्प लेता है या कहीं बहने स्वयं चलकर भाई के पास आ जाती हैं , उनके ललाट पर चंदन लगाकर कलाई में राखी बाॅंधकर सूनी कलाई को सुशोभित और भाई बहन के इस सुमधुर रिश्ते को सुगंधित कर देती हैं ।
काश , इस महान पर्व के अस्तित्व को यदि जन जन समझ जाऍं तो शायद आतताईयों द्वारा माॅं, बेटी , बहनों का कभी कोई किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होता ।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews