Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

‌‌ हिंदी दिवस

‌‌ हिंदी दिवस

डॉ उषाकिरण श्रीवास्तव


हिंदी ‌हृदय की धड़कन है
काया है हिंदुस्तान का।
माथे की बिंदी है हिंदी
भाषाओं के श्रृंगार का।।


कण-कण में माधुर्य है अविरल
हिंदी के रसधार का।
मीठी किलकारी है हिंदी
हिमालय के प्राण का।।


हिंदी से गरिमामय होता
गुण-गाथा इतिहास का।
ज्ञान ज्योति से ज्योति जगाता
हिंदी सारे जहान का।।


चांद पे हिंदी सूरज पे हिंदी
हिंदी तारे आकाश का।
जय हिंदी जय हिन्द का
जय-जय हिन्दुस्तान का।।

मुजफ्फरपुर, बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ