Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शिक्षक -दिवस

शिक्षक -दिवस

डॉ उषाकिरण श्रीवास्तव

स्वराष्ट्र के निमार्ण में
गुरु का अद्भुत योगदान है,
इनके सद्गुण संदेशों से
मन के मंदिर में ज्योति है।


अंतर्मन प्रकाशित होता
गुरु के अमृत वाणी से ,
उम्मीदों के नव अंकुर में
सपनों के पंख लगाते है।


भूले -भटके को राह दिखा
समरसता भाव जगातें है,
मूर्तिकार बनकर शिक्षक
उज्जवल भविष्य गढ़ पाते हैं।


ऐसे राष्ट्र- निर्माता गुरु पर
भारत माता को अभिमान है,
पूर्ण भरोसा और समर्पण
गुरु को शत्-शत् प्रणाम है।

मुजफ्फरपुर, बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ