Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इरादा

इरादा

अधूरा मन अधूरा दिल
मोहब्बत कर नही सकता।
कामयाबी की शिखर पर
कभी भी चढ़ नही सकता।
जीवन में बहुत देखा है
लोगों को निराश होते।
उनका लक्ष्य पर ध्यान
कभी भी रहता नही था।।


करो दिल और मन पर
तुम अपना ध्यान केंद्रीत।
और अपनी इंद्रियों पर भी
रखो तुम अपना नियंत्रण।
अगर तुम ऐसा कर पाये
तो हर जंग तुम जीतोगे।
नही तो निराशा में ही
सदा तुम जीवन जीओगें।।


जिंदगी मौका देती है
सभी को कुछ करने का।
इरादा हो अगर पक्का
तो जंग जीत लेता है।
और अपनी मेहनत से
जीवन में रंग भरता है।
सफलता ऐसे लोगों की
सदा ही चूमती कदम।।


रखो खुद पर भरोसा तुम
हमेशा अपने जीवन में।
लचीलापन भी दिखलाओं
मिलने जुलने वालों पर।
मगर विचिलित मत होना
कभी भी लक्ष्य से अपने।
नही तो मेहनत तेरी ये
बेकार ही चली जायेगी।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ