ऋतुओं का महत्व

ऋतुओं का महत्व

प्रकृति की देन ये देखो
तीन ऋतुओं से इसे भरा।
गर्मी सर्दी और बरसात
सबका अपना है महत्व।।

पहले बात हम कर लेते है,
गर्मी महारानी की।
इस ऋतु में फसलों को वो,
पका देती अपनी गर्मी से।
इसलिए इस ऋतु में हमको
ज्यादा फल खाने को मिलते।
जितने खा सकते है खाते,
बाकी सुखाकर रख लेते हैं।
फिर साल भर हम सब, 
आराम से खाते रहते।
इसलिए गर्मी ऋतु का 
विशेष महत्व होता है।।
प्रकृति की देन ये देखो
तीन ऋतुओं से इसे भरा..।। 

अब बात हम कर लेते है
बर्षा महारानी की।
इसका काम बहुत कठिन
और दुखदायी भी है। 
जो भूमि के पानी को गर्मी
भाप बनकर उड़ाती है।
इसी मौसम में वो पानी को
वर्षा ऋतु गिरती है।
और गर्मी से भूमि और
 लोगो को ठंडक पहुँचती है।
और भूमि के अंदर से 
हरियाली को लहराती है।
यदि हो जाये ज्यादा वर्षा तो
विनाश सब कुछ हो जाता है।
और यदि कम हो जाये तो
भी विनाश होता है।।
प्रकृति की देन ये देखो
तीन ऋतुओं से इसे भरा..।। 

अब बात चलों कर लेते है
हम सर्दी महारानी की।
जो देती लोगों के जीवन में
बहुत बड़ी खुशाली को।
सब कुछ शांति भाव से
इस ऋतु में सब चलता है।
इंसान और प्राणीओं को,
ये ऋतु बहुत भाती है।
इसलिए तो इस ऋतु में 
फल बीज बोये जाते हैं।
जिसका फल हम सभी को
गर्मी की ऋतु में मिलते है।।
प्रकृति की देन ये देखो
तीन ऋतुओं से इसे भरा।
गर्मी सर्दी और बरसात
सबका अपना है महत्व।।

जय जिनेन्द्र 
संजय जैन "बीना" 
मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ