बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के कब्जे के खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन होना चाहिए :- धर्म चन्द्र पोद्दार

बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के कब्जे के खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन होना चाहिए :- धर्म चन्द्र पोद्दार

पड़ोसी देश बलोचिस्तान को 27 मार्च 1948 में आज के ही दिन पाकिस्तान ने जबरन कब्जा कर लिया था। पड़ोसी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि बलोचिस्तान को आजाद करवाये।

इस प्रकार का ट्वीट हिंद बलोच फोरम जमशेदपुर के महासचिव धर्म चंद्र पोद्दार ने प्रधानमंत्री जी के नाम पर किया है। उसकी कॉपी महामहिम राष्ट्रपति एवं गृहमंत्री महोदय को भी दी है।

धर्म चन्द्र पोद्दार ने कहा कि बलोचिस्तान के लिए आज का दिन काला दिवस है। बलोचिस्तान में हमारे 52 शक्तिपीठों में से एक माता हिंगलाज भवानी का मंदिर है। बलोचिस्तान को आजाद करवाने से हम माता के दर्शन को जा सकेंगे। श्री पोद्दार ने गुरुवार को 27 मार्च के काले दिवस की निंदा प्रस्ताव के द्वारा विरोध दर्ज की | उन्हों ने कहा की हम कैसे भूल जाये कि आज ही के दिन पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा कर लिया था। श्री पोद्दार ने इस बात पर जोर दिया कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा करने के इस कृत्य को दृढ़ता से खारिज करते हैं। एक्स पर पोस्ट कर भारत सरकार से मांग किया कि हमें बलूचिस्तान की मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए | बलूचिस्तान पर पाकिस्तानी कब्जे का दुखद दिन है, और इसे काला दिवस के रूप में सम्पूर्ण विश्व के शांतिप्रिय लोगों को मनाया चाहिए एवं विरोध प्रदर्शन भी होना चाहिए |






धर्म चन्द्र पोद्दारहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ