निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया आयुष्मान भारत फाउंडेशन

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया आयुष्मान भारत फाउंडेशन

दिव्य रश्मि संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खबर | 
सेवा समर्पित संगठन आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने पटना जिला अंतर्गत नौवतपुर-शिवालय मार्ग स्थित भेलूरा रामपुर में "भारद्वाज आश्रम वैदिक फ़ूड्स रामपुर" स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया। यह आयोजन संगठन अपने परियोजना 'आयुष्मान मोबाइल हेल्थ क्लिनिक' के तत्वाधान में किया था। उक्त जानकारी आयुष्मान भारत फाउंडेशन डाक्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि शिविर के प्रेरणास्रोत पूर्व पुलिस महानिदेशक बिहार सुरेश भारद्वाज रहे हैं। शिविर के मुख्य अतिथि आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता थे।
डॉ गुप्ता ने बताया कि शिविर मेंचर्म रोग चिकत्सक साथ डॉ आर के गुप्ता के साथ डा सोनाली गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ क्लिनिकल साइकोलॉजीस्ट डॉ रजनी कुमारी, डॉ आलोक कुमार तिवारी, एवम ओपथॉमालोजिस्ट आदित्य कुमारी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन डॉ सचिन्द कुमार सिन्हा ने किया। शिविर में आस-पास के क्षेत्रो से लगभग दो सौ लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवम दवाएं दी गई।
डॉ गुप्ता ने बताया कि 'समर्पण से सेवा तक' हम सब का लक्ष्य है l शिविर के माध्यम से हम सब का हमेशा यह प्रयास रहता है की लोगो को निःशुल्क और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क और आसानी से मिल सके। संगठन उत्तर प्रदेश और बिहार के अनेक स्थानों पर बेहतर और अनुभवी चिकत्सक पैनल के साथ अनवरत अपनी सेवाएं दे रहे है।
उन्होंने बताया कि भेलूरा रामपुर में "भारद्वाज आश्रम वैदिक फ़ूड्स रामपुर" स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ उपस्थित थे। उक्त अवसर पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि संगठन आज उत्तर प्रदेश और बिहार के 15 राज्यों में सक्रीय रूप से कार्य कर रही है और अनेकों सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया है और नियमित रूप से किया जा रहा है।
डॉ गुप्ता ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए आयुष्मान भारत फाउंडेशन के चेयरमैन अमरनाथ द्विवेदी एवम अजित कुमार सिंह ने
संगठन के चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता और प्रदेश कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर भरद्वाज आश्रम वैदिक फ़ूड्स के संस्थापक शिलभद्र हर्षवर्धन भारद्वाज, रमाकांत यादव, गौरव गुप्ता, राज किशोर शर्मा सहित सभी ग्रामवासी शिविर में उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ