मानव बना भगवान

मानव बना भगवान

जन्म मानव का पाया है
तो मानव बनकर रहना है।
कर्म अपना हमे करना है
धर्म भी अपना करना है।
हमें क्या लेना देना है
जमाने के लोगों से भला।
मेरा धर्म-कर्म ही अब
मेरी मुक्ति का आधार होगा।।


बहुत आते हैं दुनिया में
बहुत जाते हैं दुनिया से।
किया जाता है उनको याद
जिन्होने किये थे अच्छे काम।
इसलिए तो गुरु ईश्वर को
जन्म पृथ्वी पर लेना पड़ा।
और अपने कामों के कारण
संसार में पूजनीय बन पाये।।


बिना मानव जन्म के कोई
संसार में पूजा नहीं जाता।
इसलिए तो भगवान को भी
मानव अवतार लेना पड़ा था।
और अपने भक्तों की फरयादें
उन्हें रोज सुनने को मिलीं।
समाधान उनका करके ही वे
राम कृष्ण और हनुमान कहलाये।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ