होली का रंग

होली का रंग

तुम्हें कैसे रंग लगाए,
और कैसे होली मनाए?
दिल कहता है होली,
एकदूजे के दिलों में खेलो।
क्योंकि बहार का रंग तो,
पानी से धूल जाता है।
पर दिल का रंग दिल पर,
सदा के लिए चढ़ा जाता है।।


प्रेम मोहब्बत से भरा,
ये रंगों का त्यौहार है।
जिसमें राधा कृष्ण का,
स्नेह प्यार बेसुमार है।
जिन्होंने स्नेह प्यार की,
अनोखी मिसाल दी है।
और रंगों को लगाकर,
दिलों की कड़वाहटे मिटाते है।।


होली आपसी भाईचारे
और प्रेमभाव को दर्शाती है।
और सात रंगों की फुहार से,
सात फेरो का रिश्ता निभाती है।
साथ ही ऊँच नीच का,
भेदभाव मिटाती है।
और लोगों के हृदय में
भाईचारे का रंग चढ़ती है।।


जय जिनेन्द्र देव की
होली की शुभकामनाएं और बधाई।

संजय जैन "बीना" 
मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ