दोस्ती का दर्द

दोस्ती का दर्द

दोस्ती का दर्द क्या होता है
किसी दोस्त से पूछो।
दोस्ती क्या होती है
दोस्तों से ही पूछो।
कब क्या किसको बोलना है
उसके बारे में तुम सोचो।
और स्नेह प्यार से भरे
शब्दो का प्रयोग करो ।।


चली आ रही थी दोस्ती
फिर न जाने क्या हुआ।
की दिलों में खटास आ गई
और युगल जोड़ी टूटने लगी।
बनी थी जो एक माला
वो अब बिखर गई।
और दिशाए दोनों की
अलग अलग हो गई।।


न कुछ कहा न कुछ सुना
हालातों ने दूरियाँ बना दी।
और संजोग भी विपरीत जैसे
धीरे धीरे बनते चले गए।
और हमारा आमना सामना भी
एका-एक बंद होता गया।
जिसके कारण दर्द उन्हें
और हमें बहुत हो रहा।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ