23 मार्च 2024, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

23 मार्च 2024, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

22 मार्च 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि त्रयोदशी 07:18 AM

🔅 नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी पूर्ण रात्रि

🔅 करण :

                तैतिल 07:20 AM

                गर 07:20 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग शूल 07:33 PM

🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:59 AM

🔅 चन्द्रोदय 04:30 PM

🔅 चन्द्र राशि सिंह

🔅 सूर्यास्त 06:01 PM

🔅 चन्द्रास्त +05:18 AM

🔅 ऋतु वसंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 12:12 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:31:48 - 12:20:37

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 05:50 AM - 06:38 AM

🔅 कंटक 11:31 AM - 12:20 PM

🔅 यमघण्ट 02:47 PM - 03:35 PM

🔅 राहु काल 08:53 AM - 10:24 AM

🔅 कुलिक 06:38 AM - 07:27 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:09 PM - 01:58 PM

🔅 यमगण्ड 01:27 PM - 02:59 PM

🔅 गुलिक काल 05:50 AM - 07:21 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

23 मार्च 2024, शनिवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है और संतान से लाभ होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरीपेशा वालों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहुति होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में भी माधुर्य बढ़ेगा। मान-सम्मान और उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधा आएगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें। प्रतिस्पर्धियों के साथ गहन चर्चा में न उतरें।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आप का दिन प्रतिकूलताओं से भरा लग रहा है। किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। उपचार और शल्य चिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें अन्यथा कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 7

सिंह (Leo): आज दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। सावधान रहने की सूचना देते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतने को कहते हैं।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक शक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति रहेगी और प्रफुल्लित मन का आभास होगा पर आने वाले विचार मन को विचलित कर सकते हैं।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें ऐसा सूचित करते हैं, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा और संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। धन हानि और यश हानि हो सकती है। पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज आप शेयर मार्केट के सट्टे और व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी जिस वजह से एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में ध्यान रखें। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ