22 मार्च 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

22 मार्च 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

22 मार्च 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि त्रयोदशी पूर्ण रात्रि

🔅 नक्षत्र मघा रात्रिशेष 04:43

🔅 करण कौलव 06:02 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग धृति 06:34 PM

🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:59 AM

🔅 चन्द्रोदय 03:37 PM

🔅 चन्द्र राशि सिंह

🔅 सूर्यास्त 06:01 PM

🔅 चन्द्रास्त +04:49 AM

🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 12:10 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:32:10 - 12:20:53

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:17 AM - 09:06 AM

🔅 कंटक 01:09 PM - 01:58 PM

🔅 यमघण्ट 04:24 PM - 05:13 PM

🔅 राहु काल 10:25 AM - 11:56 AM

🔅 कुलिक 08:17 AM - 09:06 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:47 PM - 03:35 PM

🔅 यमगण्ड 02:59 PM - 04:30 PM

🔅 गुलिक काल 07:22 AM - 08:53 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

❤💛विशेष ~ प्रदोष व्रत। 💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

22 मार्च 2024, शुक्रवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी होने की संभावना है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। आज कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे जिससे परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा प्रतीत होता है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए लाभदायी होगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आप सजग रहेंगे। सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएगा। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि से भरा दिन है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer): आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दाईं आंख में परेशानी होने की संभावना है। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। खर्च पर संयम रखें।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

सिंह (Leo): आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा आज आपका दिन। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में लाभ होगा। पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। पेट से सम्बंधी पीड़ा हो सकती है इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। पूरा दिन आनंद में बीतेगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता के बोझ तले दबा रहेगा आज का दिन। किसी के साथ अहम का टकराव न हो इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले अधीनस्थों से सावधान रहें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

तुला (Libra): आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभ फलदायी है। गृहस्थ जीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों और बड़े-बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतान की संतोषकारक प्रगति होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा है, ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों से दूर रहें। कार्य में सफलता प्राप्ति के योग कम हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): ऑफिस और व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान और घूमने-फिरने में ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा। घुटनों में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से खुद को दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास रहेगा। प्रणय-प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय प्राप्त होगी। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी, जिससे मर्यादापूर्वक बोलें और विनम्रतापूर्वक वर्तन करें। मायके से समाचार आ सकते हैं। सहकर्मियों और नौकरों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ