सूर्य महोत्सव देव में दानिका के कलाकारों ने बिखेरा जलवा

सूर्य महोत्सव देव में दानिका के कलाकारों ने बिखेरा जलवा

हमारे दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद,(दिव्य रश्मि)।सूर्य महोत्सव देव में औरंगाबाद जिले की मशहूर सांगीतिक संस्था दानिका, जो आज राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो चुकी है। दानिका के प्रबंध निदेशक डॉ. रविंद्र कुमार दानिका महाराज के नेतृत्व में दानिका परिवार के सदस्य शिवांगी सिंह के भजन ओम नमः शिवाय,नीरज पटेल के नृत्य हम कथा सुनाते हैं,दीपशिखा के नृत्य काहे छेड़े छेड़े मोहे,हेमा पाठक एवं आकांक्षा शर्मा का शास्त्रीय नृत्य,अंजलि प्रतिमा,साक्षी, निधि,खुशबू,नेहा शिवांगी का सामूहिक होली गीत एवं छठ गीत की प्रस्तुति शानदार रही।
दर्शक दीर्घा में लोग गीत नृत्य देखकर झूम उठे।नंदिनी का गीत बोले पैजानिया पर भी लोगों ने खूब तालियां बजाई तो वही आकांक्षा शर्मा एवं उनके साथी दीपक, ओमकार,सिमरन खुशबू,नीरज एवं अन्य लोगों का बारहमासा पूरे महोत्सव के कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। सनोज सागर एवं नेहा आर्या के गीत संगीत ने भी समा बांध दी।
विदित हो कि वर्तमान परिदृश्य में दानिका परिवार के सभी कलाकार जिले के सभी महोत्सव में अपना जलवा दिखाते हैं तो वही जिले के बाहर अन्य जिलों में भी जहां महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वहां भी अमिट छाप छोड़कर आते हैं। बिहार राज्य के बाहर अन्य प्रांत में विंध्याचल के कजली महोत्सव में भी यहां के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है तो राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी इस परिवार की विशिष्ट उपलब्धि रही है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ