क्या खामी है कांग्रेस में,?

क्या खामी है कांग्रेस में,?

क्या खामी है कांग्रेस में, कहाँ सपा नाकाम हुई,
बसपा ने किसको लूटा, क्यों माया बदनाम हुई?
जनता ने सबको देखा, है सबक सिखाया बारम्बार,
कमल पुष्प को खिलते देखा, दुनिया भी हैरान हुई।


बीज लगाया था अटल ने, आज वृक्ष बन आया है,
अडवाणी से अनेक थे माली, पौधे तक पहुँचाया है।
मोदी के संरक्षण में जब, गली गली में कमल खिला,
संस्कारों की खाद डाल, योगी ने परचम फहराया है।


योगी ने प्रदेश सँभाला, कानून का पाठ पढ़ाया है,
शिवराज ने हिन्दी लाकर, भारत का मान बढ़ाया है।
चाणक्य नीति अपनाकर, शाह खड़े हैं रण क्षेत्र में,
मोदी ने विश्व पटल पर, भारत का डंका बजवाया है।


बता दिया सारी दुनिया को, विश्व गुरु हम पहले से,
कूटनीति और रणनीति मे, हम आगे रहते पहले से।
आज़ादी के अमृतकाल में, गहन अंधेरा मिटा दिया,
बता दिया सारी दुनिया को, भारत आगे पहले से।


अ कीर्ति वर्द्धन

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ