दिव्य रश्मि पत्रकार अरविंद अकेला को रत्न ए हिंदुस्तान सम्मान मिलने पर साहित्यिक जगत में हर्ष

दिव्य रश्मि पत्रकार  अरविंद अकेला को रत्न ए हिंदुस्तान सम्मान मिलने पर साहित्यिक जगत में हर्ष

औरंगाबाद,(दिव्य रश्मि)।प्रख्यात कवि, लेखक,स्वतंत्र पत्रकार एवं साहित्य कुंज के प्रधान महासचिव अरविंद अकेला को रत्न ए हिंदुस्तान सम्मान मिलने पर औरंगाबाद जिले के साहित्यिक जगत में हर्ष का माहौल छा गया है ।सामयिक साहित्य संवाद के संयोजक सुरेश विद्यार्थी एवं अन्य साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद अकेला जी वर्तमान समय में आधुनिक हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में जाने जाते हैं ।उनकी कविताओं में हृदय को छू जाने वाली संवेदना होती है। विदित हो कि प्रयागराज में नई दिल्ली की संस्था फलक फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक समारोह में फाउंडेशन की अध्यक्षा नेहा इलाहाबादी द्वारा यह सम्मान उन्हें दिया गया है। अरविंद अकेला जी प्रगति,प्रयोग एवं प्रणय के महान कवि के रूप में जाने जाते हैं।उनकी लिखी रचनाएं हृदय को झकझोरने वाली होती है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ