भारत-इंडोनेशिया सुख-दुख के साथी: मोदी

भारत-इंडोनेशिया सुख-दुख के साथी: मोदी

इंडोनेशिया के बाली में से जी20 समिट में पीएम मोदी ने बाली में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बाली से हजारों साल पुराना रिश्ता है। इंडोनेशिया ने परंपरा की जीवंत रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि बाली में एक अलग प्रकार का माहौल है और हमें यह माहौल अलग प्रकार की ऊर्जा देता है। आज हम बाली की पंरपरा की गीत गा रहे हैं। भारत और इंडोनेशिया सुख-दुख के साथी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रीड का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे बाली यात्रा चल रही है। बाली से 1500 किमी दूर ओडिशा में बाली यात्रा चल रही है। ओडिशा के लोगों का मन बाली में है। लहर की तरह इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया, बाली आने के बाद हर हिंदुस्तानी को एक अलग ही अनुभूति होती है, एक अलग ही एहसास होता है। मैं भी वही वाइब्रेशन महसूस कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा, हम बाली में हैं और यहां से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर कटक में बाली जात्रा (यात्रा) चल रही है। हम लोग अकसर बातचीत में कहते हैं- इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड। समंदर की लहरों ने दोनों देशों के नातों को जीवंत बना रखा है। भारतीय यहां के विकास में सहयात्री बने हुए हैं। उन्होंने कहा, श्हमने इंडोनेशिया के कलाकार को पद्मश्री से सम्मानित किया था। तब राष्ट्रपति भवन तालियों से गूंज उठा था। वो कहते थे- भारत की सबसे बड़ी विशेषता अतिथि देवो भवः है। इंडोनेशिया के लोगों का अपनत्व भी कम नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, पिछली बार मैं जब यहां आया था तो राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ पतंग उड़ाई थी। मुझे गुजरात में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का काफी अनुभव है। हम सुख-दुख के साथी हैं। 2018 में जब यहां भूकंप आया तो हमने ऑपरेशन समुद्र मैत्रीयी चलाया था। उन्होंने कहा, हम 99 नॉटिकल मील दूर नहीं, 99 नॉटिकल पास हैं। भारत में अगर हिमायल है तो यहां आगुंग है। भारत में अगर गंगा है तो बाली में भी गंगा है। यहां भी श्रीगणेश घर-घर विराजमान हैं। अनगिनत बातें हमें जोड़े रखती हैं। यहां का जन-जन महाभारत के साथ बड़ा होता है। पीएम मोदी ने कहा कि 2018 में जब इंडोनेशिया में भूकंप आया था, तब भारत ने ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था। उस साल मैं जकार्ता गया था और मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया 90 नॉटिकल मील दूर हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ