श्री गणेशाय नम:
14 नवम्बर 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ?
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 14 - नवम्बर - 2022
☀ पंचांग
🔅 तिथि षष्ठी रात्रि 12:41
🔅 नक्षत्र पुनर्वसु 11:54 AM
🔅 करण :
गर 02:10 PM
वणिज 02:10 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शुभ 11:40 PM
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:35 AM
🔅 चन्द्रोदय 10:08 PM
🔅 चन्द्र राशि कर्क
🔅 सूर्यास्त 05:25 PM
🔅 चन्द्रास्त 11:48 AM
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 10:45 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:43:49 - 12:26:51
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 12:26 PM - 01:09 PM
🔅 कंटक 08:51 AM - 09:34 AM
🔅 यमघण्ट 11:43 AM - 12:26 PM
🔅 राहु काल 08:03 AM - 09:23 AM
🔅 कुलिक 02:35 PM - 03:19 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:17 AM - 11:00 AM
🔅 यमगण्ड 10:44 AM - 12:05 PM
🔅 गुलिक काल 01:26 PM - 02:46 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
👉 विशेष ~ भद्रा रात्रि 12:41 उपरांत, काशी रामेश्वर तीर्थ लोटा-भण्टा मेलात्सव, नेहरू जयन्ती बाल दिवस।
प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र, रामजी चक दीघा, पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
👉14 नवंबर 2022, सोमवार👈👇
मेष (Aries): आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। लेकिन नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शुभ नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगीं । क्रोध और वाणी पर संयम रखें। हित शत्रु आपको हानि न पहुंचाएं इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। किसी सामाजिक स्थान पर घूमने या लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन बिताएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश और प्रतिष्ठा मिलेगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini): कार्य सफलता, यश और कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावना है। आज खर्च होगा लेकिन अनावश्यक नहीं लगेगा। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाएं।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आज का दिन शांत रहकर गुजारना बेहतर होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच मनमुटाव होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा। पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं परेशान करेंगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
सिंह (Leo): आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव करेगें। जमीन, मकान, वाहन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा वालों को चिंता रहेगी। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग : उजला
शुभ अंक : 4
कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनसे लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपने जिद्दी स्वभाव को छोड़कर समाधान निकालने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग : क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशहाली में व्यतीत होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज का दिन कष्टदायक रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। अदालत सम्बंधी कामकाज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीददारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की गई मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius): आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी। पुत्र के साथ मतभेद बढ़ेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com