Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बीपीआईयू, बिहटा जीविका में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बीपीआईयू, बिहटा जीविका में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज, पटना द्वारा सोमवार को जीविका के सहयोग से बीपीआईयू, बिहटा के प्रांगण में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीपीएम, एसी, सीसी एवं क्षेत्र समन्वयक सहित सामुदायिक स्तर के संसाधन व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीति कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, बिहटा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पैसे की समझ, घरेलू बजट तैयार करने, नियमित बचत की आदत विकसित करने, ऋण एवं कर्ज प्रबंधन, निवेश, आय-व्यय का लेखा-जोखा, दैनिक लेखांकन तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जीविका के एसी राजकमल ने बताया कि यह वित्तीय साक्षरता अभियान चरणबद्ध तरीके से प्रखंड के सभी ग्राम संगठनों तक पहुंचाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक महिला को वित्तीय रूप से जागरूक, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
वहीं बबलु कुमार, क्षेत्र समन्वयक, बिहटा ने बताया कि प्रशिक्षण में बजट निर्माण, बचत, ऋण एवं कर्ज प्रबंधन, निवेश योजना, बीमा, कर (टैक्स) संबंधी जानकारी तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सही वित्तीय जानकारी के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आय का बेहतर प्रबंधन करने के साथ भविष्य के लिए सुरक्षित आर्थिक योजना भी तैयार कर सकती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीविका के सीएफ, एसजेवाई एमआरपी, एचएनएस एमआरपी, सीएनआरपी एवं वीआरपी सहित सामुदायिक स्तर के संसाधन व्यक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में वित्तीय समझ विकसित कर उन्हें बचत, निवेश, ऋण प्रबंधन एवं डिजिटल वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार एवं समाज के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ